- Hindi News
- बनभेड़ी के बहिष्कृतों और ग्रामीणों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
बनभेड़ी के बहिष्कृतों और ग्रामीणों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्रवाई
ग्रामबनभेड़ी में आदिवासी परिवार को बहिष्कृत करने का मामला तूल पकड़ता दिख रहा है। जिला प्रशासन और पुलिस विभाग अब इसमें हस्तक्षेप कर चुका है। आदिवासी परिवार और बनभेड़ी के ग्रामीणों के बीच विवाद की स्थिति बन रही है। इसे लेकर पुलिस ने दोनों ही पक्षों के खिलाफ रविवार को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है।
वहीं इस मामले को लेकर डोंगरगांव एसडीएम सोमवार को दोनों ही पक्षों के साथ बैठक करेंगी। बनभेड़ी से पहले साहू परिवार और अब श्रीराम कंवर के परिवार को बहिष्कृत कर दिया गया है। पीडि़त परिवार इस बारे में खुलकर बोल रहा है तो ग्रामीणों का कहना है कि उन्हें बहिष्कृत नहीं किया गया है। वे अपनी मर्जी से ही अलग हुए हैं।
यह बात पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को पच नहीं है। क्योंकि कोई भी परिवार का व्यक्ति विशेष समाज से अलग रहने की मंशा क्यों पालेगा। इस बारे लालबाग थाना से मिली जानकारी के अनुसार दोनों पक्षों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसके बाद भी यदि कोई भी पक्ष कानून तोड़ता है और शांति भंग करने का प्रयास करेगा तो उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसडीएम लीना मंडावी ने कहा कि मामले को संज्ञान में लिया गया है।
ग्रामीणों और परिवार के सदस्यों को बैठक में बुलाया गया है। ताकि मामले पर सुनवाई हो सकें। हालांकि ग्रामीण उस परिवार का हुक्कापानी बंद करने की बात नहीं कर रहे है। वैसे अब बैठक में ही सब कुछ स्पष्ट हो पाएगा। बैठक में पुलिस अिधकारी भी मौजूद रहेंगे।
रविवार को दोनों ही पक्ष लालबाग थाना पहुंचे, दाेनों का पुलिस अिधकारियों ने लिया बयान।
हो रही जांच