- Hindi News
- नवरात्र में सेवा पंडाल स्थापित करने आज बैठक
नवरात्र में सेवा पंडाल स्थापित करने आज बैठक
राजनांदगांव| नवरात्रिके समय पदयात्रियों के लिए लगने वाले सेवा पंडालों को लेकर सोमवार को बैठक होगी। पंडाल अंजोरा से लेकर डोंगरगढ़ तक लगाए जाएंगे। इसकी व्यवस्था को लेकर बैठक में चर्चा की जाएगी। मिली जानकारी के अनुसार बैठक शाम 4.30 बजे जिला कार्यालय के सभाकक्ष में होगी। वहीं पदयात्री मार्ग की स्थिति को देखते हुए आवाजाही में दिक्कत आने की आशंका बढ़ गई है। हालांकि नवरात्रि के पूर्व सड़कों की मरम्मत कराने की बात सामने रही है। पिछले बार भी यह समस्या आई थी।