- Hindi News
- अवैध परिवहन करते रेत की दो गाड़ियां जब्त हुई
अवैध परिवहन करते रेत की दो गाड़ियां जब्त हुई
राजनांदगांव| डोंगरगांवब्लाक में अवैध परिवहन के मामले में प्रशासनिक अमले ने रेत से भरे दो वाहनों को जब्त किया है। एसडीएम लीना मंडावी ने बताया कि शनिवार को सुबह सूचना मिली कि बिना रायल्टी के ग्राम साल्हे से रेत का परिवहन किया जा रहा है। इस पर एसडीएम मंडावी मौके पर पहुंची, वहां एक हाइवा और डंपर को रोका गया। जांच में पता चली कि चालक के पास रायल्टी पर्ची नहीं है। इस पर एसडीएम ने वाहनों को डोंगरगांव थाने में खड़ा करा दिया। अब प्रकरण तैयार कर जिला प्रशासन को भेजने की तैयारी है। बताया गया कि जब्त वाहन विवेक सिंह नाम के व्यक्ति के हैं।