- Hindi News
- ३१ हजार की शराब जब्त, आरोपी को भेजा गया जेल
३१ हजार की शराब जब्त, आरोपी को भेजा गया जेल
राजनांदगांव|राजनांदगांव अंबागढ़चौकी इलाके में पुलिस ने शराब की अवैध बिक्री पर कार्रवाई की है। इस पर 31 हजार की शराब जब्त कर आरोपी जेल भेज दिया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार टीम ने रविवार को दोपहर तकरीबन 3 बजे ग्राम टोयागोंदी में दबिश दी। यहां आरोपी अहमद पिता अजमेर खान ने 500 बोतल शराब छिपा कर रखी थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और शराब की जब्ती बनाई गई। इलाके में काफी समय से शराब की अवैध बिक्री और तस्करी की शिकायतें रही थी। इसके बाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई की है। आरोपी के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली गई है।