वनरक्षक से गाली-गलौज, एफआईआई दर्ज की गई
राजनांदगांव| छुईखदानइलाके में वनरक्षक से गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। इस पर पुलिस ने अपराध कायम कर लिया है। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह तकरीबन 10.30 बजे ग्राम लंझियाटोला में रहने वाला गोविंद सोनकर कुल्हाड़ी लेकर जंगल की ओर जा रहा था। तभी खुड़मुड़ी के पास वनरक्षक ने गोविंद को रोका कि वह जंगल से लकड़ी काटे। इस पर गोविंद बिफर गया और उसने वनरक्षक के साथ गाली-गलौज की। इसकी शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 294, 186, 154 के तहत मामला पंजीबद्ध कर दिया है।