- Hindi News
- भूख हड़ताल में बैठे देवादा के ग्रामीणों से मिले नेता प्रतिपक्ष
भूख हड़ताल में बैठे देवादा के ग्रामीणों से मिले नेता प्रतिपक्ष
शहरमें थाने का घेराव कर लौटते समय नेता प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव का काफिला फोरलेन किनारे भूखहड़ताल पर बैठे देवादा के ग्रामीणों के सामने रुका। उन्होंने इतमिनान से ग्रामीणों की पूरी बात सुनी और उन्हें सरपंच के विरुद्ध कार्रवाई का आश्वासन दिया और रायपुर की ओर रवाना हो गए। इस दौरान वहां के ग्रामीणों ने मय सबूत सारी बातें बताईं।
ग्रामीण जगत पटेल ने बताया कि सिंहदेव के सामने ग्रामीणों ने अपनी पीड़ा। उन्हें बताया कि देवादा सरपंच गोविंद देवांगन ने सारी हदें पार कर दी। शुष्क शौचालय नहीं बनाए। गांव वालों की रकम हजम कर दी। कई ऐसे मामले प्रशासन के पास पहुंचे। इसके बाद जांच भी हुई और सारा मामला साफ हो गया। एसडीएम ने जनपद पंचायत के सीईओ को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश भी दे दिए, लेकिन आज तीन-चार महीने से केवल भटक रहे हैं।
सरपंच पर कार्रवाई नहीं