- Hindi News
- निगम के दावेदारों ने दिखाया जोश संगठन के बाकी नेता रहे खामोश
निगम के दावेदारों ने दिखाया जोश संगठन के बाकी नेता रहे खामोश
राशनकार्ड, बिजली बिल में बढ़ोतरी, धान का बोनस और मनरेगा मजदूरी भुगतान में देरी को लेकर सोमवार को कांग्रेसियों ने जय स्तंभ चौक में धरना दिया। इसके बाद उन्होंने बसंतपुर थाने का घेराव कर फर्जी राशन कार्डधारियों पर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की। यह आंदोलन पूरी तरह से नगरीय निकाय चुनाव से जोड़कर देखा गया। क्योंकि चुनाव में दावेदारी करने वाले ही इस आंदोलन में आगे दिखे, जबकि जिलेभर से आए कांग्रेसी सिर्फअपनी उपस्थिति दर्ज कराते ही दिखे। ऐसा ही हाल जिले के कांग्रेस के सभी विधायकों का देखने को मिला।
काफी दिनों से कांग्रेस संगठन इस प्रदर्शन को लेकर तैयारी करता दिख रहा था, थाने में पहुंचते ही कांग्रेसियों का औपचारिक आक्रोश देखने को मिला। कार्यकर्ता जरूर थाने के सामने नारेबाजी करते दिखे। पुलिस अधिकारियों के सामने आते ही प्रदर्शन कमजोर दिखा। प्रदर्शन के दौरान पूर्व सांसद देवव्रत सिंह, महापोर नरेश डाकलिया, जिलाध्यक्ष अलाली राम यादव, शहर अध्यक्ष जितेंद्र मुदलियर, सभापति हफीज खान, पार्षद कुलबीर छाबड़ा, बसंत बहेकर, अशोक फड़नवीस, सतीश मसीह, अवनींद्र श्रीवास्तव, मेहुल मारु, अशोक पंजवानी शामिल रहे। इसके अलावा जिलेभर से भी कांग्रेसी इस आंदोलन में शामिल हुए।
कार्रवाई होनी चाहिए: सिंहदेव
पत्रकारोंसे चर्चा के दौरान अपात्रों को राशन कार्ड दिए जाने के मामले में कांग्रेसियों का नाम सामने आया है, इस सवाल पर नेता प्रतिपक्ष सिंहदेव वे कहा कि कार्रवाई होनी चाहिए। प्रदेश में ४० लाख अतिरक्त लोगों को राशन दिया गया है। कहां गया राशन।
बसंतपुर थाने की गेट पर ऐसे चढ़े कांग्रेसी पुलिस को देखते ही उतरे।
किसानों का पंजीयन
मजदूरी का भुगतान नहीं
प्रदेश के हर किसान का एक-एक धान राज्य सरकार खरीदने की बात करती रही है। अब ऐसा क्या हुआ कि उन्हें किसानों का पंजीयन कराना पड़ रहा है। जब आप सभी का धान खरीदना चाहते हैं तो सारे दरवाजे खुले रखिए, ताकि किसान आसानी से अपना धान सरकार को बेच सकें।
जिले में महात्मा गांधी राष्ट्रीय रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूरों से काम लिया जा रहा है, लेकिन उसके एवज में उन्हें भुगतान नहीं करना पड़ रहा है। अधिकारियों के बीच तालमेलनहीं होने के कारण खामियाजा मजदूर वर्ग को भुगतना पड रहा है और वे जनपद पंचायत के चक्कर काट रहे हैं।
धान पर बोनस
राशन कार्ड
राज्य सरकार पहले दाव