- Hindi News
- सफाई में निकले पुराने दस्तावेजों को लगाई आग
सफाई में निकले पुराने दस्तावेजों को लगाई आग
जिलेके अधिकारियों ने सोमवार को अपने-अपने दफ्तरों की सफाई की। झाड़ू लगाकर कचरे बाहर निकाला। इसमें खाद्य विभाग ने गुलाबी और नीले राशन कार्ड भी निकले। उनमें किसी का नाम नहीं लिखा था और वे रिक्त थे। इसके अलावा दूसरे कार्यालयों से दस्तावेज भी निकाले गए, उन्हें आखिर में कलेक्टोरेट के पीछे जलाकर नष्ट किया गया।
सुबह तकरीबन 8 बजे कलेक्टोरेट में सभी अधिकारी-कर्मचारी पहुंच गए, जो नहीं पहुंचे उन्हें कलेक्टर ने फटकार भी लगाई। सभी ने अपने हाथों में झाड़ू ली और जुट गए सफाई करने। कलेक्टर अशोक अग्रवाल ने इस दौरान एनआईसी, शिक्षा कार्यालय, आदिवासी विकास, महिला बाल विकास, कोषालय, आरईएस, पंजीयन, पीएमजीएसवाई, जनसंपर्क कार्यालय समेत सभी आफिसों का निरीक्षण किया। उन्होंने कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित श्रम कार्यालय, नागरिक आपूर्ति निगम कार्यालय का निरीक्षण कर फाईलों की साफ-सफाई करने निर्देश दिए।
कर्मचारियों ने स्वच्छता की शपथ ली
छुरिया|आजस्वच्छता अभियान में जनपद पंचायत छुरिया के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एम.एम.नाग, एवं कर्मचारियों द्वारा प्रागण में झाडू लगाकर सफाई की गई। साथ ही स्वच्थ्छता अभियान में शपथ दिलाई गई। जिसमें जनपद पंचायत छुरिया के कर्मचारियों एवं महिला बाल विकास के कर्मचारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के द्वारा स्वच्छता की शपथ ली गई।
डोंगरगढ़ में भी चली सफाई
डोंगरगढ़|स्वच्छताअभियान के तहत प्राइमरी एवं हाई स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में ग्राम भैंसरा प्रभात फेरी निकाली गई। रैली निकालकर छात्र-छात्राओं, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं शाला विकास समिति के सदस्य सहित ग्रामीणों बिखरे पड़े कूड़ा-करकट की साफ-सफाई की। इधर महिला स्व सहायता समूहों ग्रामीणों की सहभागिता से पशु शेड, गौठान, सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की गई।
परिसर में चलाए गए राशन कार्ड।
दीवारों पर लगे जाले हटाए
अधिकारीऔर कर्मचारियों को भी नहीं पता होगा कि पिछली दफ कार्यालयों की सफाई कब हुई थी। क्योंकि फाइलों और दीवारों पर जाले यह खुद ही बयां कर रहे थे। सबसे उन्हें साफ किया गया। इसके अलावा कर्मचारियों ने कलेक्टर के निर्देश पर फाइलों को ढंग से रखा, गंदगी को हटाया। कलेक्टर ने कहा कि स्वच्छता अभियान का उद्देश्य जागरूक करना है।