नाबालिग से छेड़खानी करते बनाया वीडियो
डोंगरगांवइलाके में नाबालिग से छेडख़ानी कर, उसका वीडियो बनाने के मामले में रविवार को पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी भी नाबालिग बताया गया है। वहीं इस मामले में आरोपियों की की संख्या बढ़ भी सकती है, इसे लेकर गिरफ्तार युवकों से पूछताछ की जा रही है। मामले में आरोपियों के खिलाफ छेडख़ानी और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लड़की के पिता ने शनिवार को शिकायत दर्ज की थी कि उनकी बेटी 3 दिसंबर को अपने चचेरे भाई के साथ कंप्यूटर क्लास से घर लौट रही थी। तभी लड़की शौच के लिए रू की, तभी आरोपी अश्विनी ठाकुर, रवि पटेल, दिलीप कुमार और एक अन्य आरोपी ने लड़की से छेडख़ानी शुरू कर दी। इसी बीच एक ने इस हरकत को वीडियो में तब्दील कर लिया और इसकी जानकारी किसी को बताने पर वीडियो सार्वजनिक करने की धमकी आरोपियों ने लड़की को दी।
आईटीके अपराध में इजाफा: सोशलसाइट्स और मोबाइलों के जरिए अपराध की संख्या में इजाफा हो रहा है। युवती की अश्लील फोटो खींचना, वीडियो बनाना।
पूछताछ की जा रही
मिलीजानकारी के अनुसार चारों ही आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पीडि़ता के अनुसार युवकों की संख्या से हैं। इसलिए आरोपियों की संख्या बढ़ भी सकती है। क्योंकि पूछताछ में आरोपी अपने साथियों के नाम भी उगलेंगे। इसलिए और भी गिरफ्तारियां इस मामले में हो सकती है।
^लड़की के पिता की शिकायत के अनुसार मामला दर्ज किया गया है, आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं। इसमें मोबाइल चिप भी जब्त है, उसकी जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।\\\'\\\' अंजूचेलक, टीआई,डोंगरगांव