- Hindi News
- घर पहुंच सेवा नहीं हो पा रही, खुद जाकर लाना पड़ रहा आधार कार्ड
घर पहुंच सेवा नहीं हो पा रही, खुद जाकर लाना पड़ रहा आधार कार्ड
पहलेआधार कार्ड बनवाने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। अब उसकी डिलिवरी को लेकर दिक्कत रही है। स्थिति यह है कि कई वार्डों के पार्षदों ने आधार कार्ड बांटा है तो कहीं लोगों को खुद पोस्ट आफिस जाकर उसे लाना पड़ा। जबकि डाकघर से सीधे आधार कार्ड को लोगों के घर पहुंचाने का जिम्मा था।
अभी डाकघर में रोजाना लोग जाकर अपना-अपना आधार कार्ड ला रहे हैं। रामनगर निवासी संजीव कुमार ने बताया कि उनका आधार कार्ड अब तक नहीं मिला है, जबकि मोबाइल पर मैसेज आए पखवाड़ेभर से अधिक का समय हो गया है। इसलिए वे पोस्ट आफिस के चक्कर काट रहे हैं। वहीं पार्षद से भी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है। इसके अलावा राजेंद्र साहू ने बताया कि उन्होंने भी डाकघर जाकर स्वयं का आधार कार्ड लाया है, जबकि यह बताया गया था कि कार्ड सीधे घर पोस्ट आफिस द्वारा पहुंचाया जाएगा।
इसलिएभी लोगों की चिंता बढ़ गई है
अभीघरेलू गैस कनेक्शन की औपचारिकताओं में आधार कार्ड का नंबर दर्ज किया जाना है। वहीं दूसरी तरफ लोगों को कार्ड उपलब्ध नहीं हो पाया है। इसलिए भी लोगों को आधार कार्ड नहीं मिलने की चिंता सता रही है। क्योंकि जिनके पास कार्ड नंबर नहीं आया है, उन्हें दूसरा फार्म भरना है। हालांकि बाद में लोगों को इस नंबर को जुड़वाना पड़ेगा ही।
कार्ड बनाने में भी करनी पड़ी मशक्कत
आधारकार्ड बनवाने में भी लोगों को काफी मशक्कत का सामना करना पड़ा था। पहले जिन्होंने कार्ड बनाया, उनका कार्ड बना या नहीं। पता नहीं चला तो कई लोगों ने दोबारा प्रक्रिया को पूरा किया। इसके बाद कभी स्कैनर अन्य तकनीकी समस्या को लेकर चक्कर काटने पड़े। अब तक इस संबंध में विभागीय अफसरों ने संज्ञान नहीं लिया।
पते को लेकर रही वितरण की समस्या
डाकघरसे मिली जानकारी के अनुसार परिवार के हर सदस्य का आधार कार्ड बनाया गया है। जरूरी नहीं कि सभी का कार्ड एक ही समय आए। इस कारण पता जानने के लिए दिक्कत रही है, परिवार के एक सदस्य का नाम तो आसपास के लोगों से पता चल जाता है। इस कारण भी कई आधार कार्डधारियों का एड्रेस नहीं मिलने के कारण डाकघर में रखा गया है।