पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आज नामांकन के बहाने होगा शक्ति का प्रदर्शन

आज नामांकन के बहाने होगा शक्ति का प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रत्याशियोंके लिए नामांकन जमा करने आज आखिरी दिन है। इसलिए बीजेपी प्रत्याशी मधुसूदन यादव और कांग्रेस प्रत्याशी विजय पांडेय अपना नामांकन दाखिल करेंगे। इसे लेकर कलेक्टोरेट में सुरक्षा के भारी इंतजाम किए गए हैं। ताकि समर्थकों की संख्या के कारण अव्यवस्था हों, इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है। इसके अलावा शेष पार्षद प्रत्याशी भी अपना नामांकन सोमवार को ही दाखिल करेंगे।

दोनों ही पार्टियां अपने प्रत्याशियों के नामांकन की तैयारी में जोरों से लगी है। बाजे-गाजे के साथ शहर में जुलूस निकाला जाएगा। इसके बाद नामांकन दाखिल किया जाएगा। इसलिए समर्थकों की संख्या अधिक रहने ही संभावना जताई जा रही है। रविवार से ही कुछ नए बैरिगेट लगा दिए गए हैं। वहीं समर्थकों के पहुंचने पर किसी तरह से हाइवे जाम हो, इसकी व्यवस्था भी की जा रही है। पिछली बार लोकसभा चुनाव के समय अव्यवस्था के कारण आने-जाने वालों को दिक्कत का सामना करना पड़ा था।

निर्धारितसमय के बाद बंद कमरे में नामांकन: सुबह10.30 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक नामांकन लिए जाएंगे। इस समय तक जो भी पहुंचेगा, उसे कमरे के भीतर बुला लिया जाएगा। इसके बाद बंद कमरे में नामांकन लिया जाएगा।

सुबह 10 बजे से कांग्रेस भवन से निकलेंगे कांग्रेसी

कांग्रेसप्रत्याशी पांडेय सुबह १० बजे कांग्रेस भवन से नामांकन भरने निकलेंगे। इसकी तैयारी में कांग्रेस कमेटी, महिला कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जुटे हुए हैं।

दोनों पार्टियांे के प्रत्याशियों का शहर भ्रमण

भाजपा-कांग्रेसीदोनों की नामांकन रैली एक ही दिन है। दोनों शहर का भ्रमण करने के बाद कलेक्टोरेट पहुंचेंगे। इसलिए पार्टियों के लिए शक्ति प्रदर्शन का भी विषय है। भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारी अपनी ताकत दिखाने में भी पुरजोर कोशिश में लगे हैं। प्रदर्शन की भी तैयारी पूरी कर ली गई है।

भाजपाई दोपहर 11 बजे उदयाचल से निकलेंगे

बीजेपीके प्रत्याशी मधुसूदन दोपहर तकरीबन 11 बजे नामांकन भरने निकलेंगे। यह रैली उदयाचल से निकाली जाएगी। बताया गया कि इसकी तैयारी में भी बीजेपी की सभी विंग लगे हुए हैं।

^सोमवार को नामांकन का आखिरी दिन है, भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों की बैठक ली गई थी। ताकि सुरक्षा के लिहाज से और नामांकन प्रक्रिया को लेकर दोनों अलग-अलग समय का निर्धारण करें।\\\'\\\' एमडीतिगाला, उप