- Hindi News
- लिमो के पास गंडई रोड में हादसा, बाइक सवार घायल
लिमो के पास गंडई रोड में हादसा, बाइक सवार घायल
राजनांदगांव| गंडईथानाक्षेत्र में रविवार को सड़क हादसे में बाइक सवार घायल हो गया। इसके बाद घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद तत्काल दुर्ग केे लिए रेफर किया गया है। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार शाम तकरीबन 6.30 बजे लिमो निवासी नूरखान अपनी बाइक लेकर गंडई से घर जा रहा था। तभी लिमो के ठीक पहले सामने से रही जीप (सीजी 07 जेडीडी 4674) ने बाइक को चपेट में ले लिया। इसमें नूरखान को चोटें आई। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। इस मामले में युवक की हालत खतरे से बाहर बताई गई है। वहीं पुलिस ने इसमें धारा 279, 337 के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया है।