पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खुद को पुलिस वाला बताया, साजिश कर फंसाया वृद्धा से किया अनाचार

खुद को पुलिस वाला बताया, साजिश कर फंसाया वृद्धा से किया अनाचार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लालबागथानाक्षेत्र में अनाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। रविवार की रात करीब नौ बजे राजनांदगांव निवासी रवि सिंह पिता चंद्रजीत और कुतुलबोड़ भाठागांव के नरेंद्र पिता नारायण साहू मुड़पार में रहने वाली एक वृद्धा के घर जा धमके। उन्होंने अपने आप को पुलिस वाला बताया। 54 वर्षीय वृद्धा से कहा कि मुखबीर से सूचना मिली है कि वह गांजा बेचती है। इस पर वे तलाशी करने आए हैं। इतने में वृद्धा हड़बड़ा गई। मौके पर एक पुड़िया गांजा भी निकालकर युवकों ने दिखाया। इसके बाद उन्होंने दो हजार रुपए की मांग की।

युवकों के झांसे में फंसी वृद्धा ने अपने पति और देवर को गांव में कहीं से दो हजार रुपए लाने के लिए भेज दिया। इसके बाद घर में वृद्धा और उसकी गूंगी बहू अकेली बच गए। इस बीच नरेंद्र ने वृद्धा की बहू से छेडख़ानी शुरू कर दी। बलपूर्वक उसे पकड़कर खींचा भी। हालांकि दौड़कर वह अपने आप को बचाई और कमरे में जाकर भीतर से दरवाजा बंद कर दिया।

इसके बाद वहां मौजूद रवि सिंह ने 54 वर्षीय वृद्धा के साथ अनाचार किया। मौके का फायदा उठाकर दोनों गांव से भाग रहे थे। तब ग्रामीणों ने दोनों आरोपियों को पकड़ लिया और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ धारा 458, 376, 354 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

अरोपी के पिता पुलिस थे

पुलिसने बताया कि अनाचार के आरोपी रवि सिंह के पिता पुलिस में थे। थाना प्रभारी आरएन पांडेय ने बताया कि कुछ वर्ष पहले बीमारी की वजह से उनके पिता की मौत हो गई थी। तब से उनका परिवार पुलिस लाइन में रहता है। फिलहाल पीडि़ता के बयान के बाद दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।