पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • धान खरीदी में आई तेजी पर परिवहन अभी भी धीमा

धान खरीदी में आई तेजी पर परिवहन अभी भी धीमा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धानखरीदी की प्रक्रिया में तेजी गई है। हर समिति में किसान अपना धान बेचने पहुंच रहे हैं। खरीदी में तेजी आने के बाद भी परिवहन का काम अब तक धीमा है। खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत से ही परिवहन की शुुरुआत की जानी थी, जो कई केंद्रों में अब तक नहीं हो पाई है। इस वजह से खरीदी केंद्रों में जाम की स्थिति निर्मित होने लगी है।

सहकारी बैंक की मानें तो अब तक तीन लाख 72 हजार 640 क्विंटल की खरीदी 113 केंद्रों में की जा चुकी है। इसकी कीमत 51 करोड़ 52 लाख रुपए बताई गई है। जबकि परिवहन मात्र 37 हजार 482 क्विंटल ही हो पाया है। उठाव की बात करें तो अब तक विचारपुर, नचनिया, संडी, रामपुर, लिमो, गंडई, ढाबा, कन्हारपुरी, रंगकठेरा, तुमड़ीबोड़, भानपुरी और अर्जुनी सोसाइटी में ही शुरू हो पाया है। जबकि परेशानी अभी से शुरू होने लगी है। संग्रहण केंद्रों में ले देकर धान पहुंच पा रहा है। आने वाले समय में खरीदी की प्रक्रिया आगे बढ़ेगी तो वैसे ही धान जाम होने लगेगा।

विभिन्न धान खरीदी केंद्रों में इसी तरह बोरे भरकर रखे गए हैं और खरीदी जारी है।

केंद्रों में 20 हजार क्विंटल धान जाम

खैरागढ़|ब्लाककी धान खरीदी केंद्रों में लगभग बीस हजार क्विंटल के आसपास धान जाम होने से परेशानियां बढ़ गई है। अमलीपारा समिति में चार हजार पांच सौ क्ंिवटल, आमदनी में आठ सौ, बढ़ईटोला में चार हजार पांच सौ, डोकराभाठा में चार सौ अस्सी, सलोनी में पंद्रह सौ, जालबांधा में बारह सौ और मड़ौदा में दो हजार पांच सौ क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है। सभी समितियों में परिवहन प्रक्रि या शुरू नहीं होने के चलते धान रखा हुआ है।

अगर परिवहन नहीं हुआ तो और ज्यादा बढ़ेगी परेशानी

समयपर परिवहन नहीं होने से समितियों में परेशानी बढऩे की आशंका है। बीते साल भी समय पर परिवहन नहीं होने से समितियों में जगह की कमी के कारण कई दिनों तक खरीदी प्रभावित हुई थी। परिवहन नहीं होने से पिछले साल समितियों को नमी में कटौती के कारण लाखों का नुकसान भी उठाना पड़ा। इस बार बढ़ईटोला समिति का परिवहन कार्य सुजीत अग्रवाल और बाकी समितियों का जसबीर सिंह चावला को मिला है। लेकिन परिवहन अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। मामले में शाखा प्रबंधक राजेंद्र सिंह का कहना है कि परिवहन के संबंध में अधिकारियों से पत्राचार किया गया है।