- Hindi News
- कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण
कलेक्टर ने किया धान खरीदी केंद्रों का निरीक्षण
राजनांदगांव|कलेक्टर अशोकअग्रवाल ने शनिवार को खैरागढ़ एवं छुईखदान विकासखंड के ग्राम बाजार अतरिया, उदयपुर, सिलपट्टी, भूलाटोला, अमलीपारा, के धान खरीदी केन्द्रों का निरीक्षण किया। अग्रवाल ने धान खरीदी केंद्र बाजार अतरिया में किसानों के पंजीयन के संबंध जानकारी ली। बाजार अतरिया में अब तक कुल 4817 क्विंटल धान खरीदी की जानकारी दी गई। कलेक्टर ने खरीदे गए धान के उठाव के संबंध में भी जानकारी ली। इस दौरान विभागीय अमला भी मौजूद रहा।