पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आमगांव में रंगाई घर हुआ शुरू

आमगांव में रंगाई घर हुआ शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव| कंबलप्रोसेसिंग यूनिट आमगांव में रंगाई घर का शुभारंभ उपाध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा चंद्रकुमार देवांगन द्वारा किया गया।

इस रंगाई घर में छत्तीसगढ़ राज्य हाथकरघा विकास एवं विपणन संघ मर्या. रायपुर द्वारा राज्य की समस्त बुनकर सहकारी समितियों को विभिन्न रंगों में रंगाई कर धागों को प्रदान किया जाएगा। 6 स्थानीय आदिवासियों को समृद्ध छुईखदान बुनकर सहकारी समिति मर्यादित में 15 दिवस का रंगाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा। रंगाई घर के माध्यम से अच्छी क्वालिटी समय पर रंगीन धागों की सप्लाई जिले के बुनकर समितियों को उपलब्ध होगी। इस अवसर पर संचालक अपेक्स बुनकर संघ गोविंद देवांगन, बुनकर समिति कांकेर शैलेष देवांगन, सहायक संचालक हाथकरघा केडी हेडाऊ एवं आरपी बोकड़े उपस्थित थे।