नगर विकास मोर्चा की बैठक कल
राजनांदगांव| नगरविकास मोर्चा की बैठक तुलसीपुर में 10 दिवसंब को शाम 4 बजे रखी गई है। छत्तीसगढ़ मुक्ति मोर्चा के उपाध्यक्ष मेघदास वैष्णव ने मोर्चा कार्यालय में बुधवार को सर्व दलों छग मुक्तिमोर्चा, आम आदमी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी, स्वाभिमान मंच, समाजवादी पार्टी, सीपीएम, सीपीआई रिपब्लिकन पार्टी, अम्बेकर रीज, पालक संघ सहित विभिन्न पार्टी को बुलाया गया है। बैठक में नगर निगम पार्षद, महापौर के प्रत्याशी के संबंध में चर्चा की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता प्रेमनारायण वर्मा जिलाध्यक्ष छग मुक्ति मोर्चा करेंगे।