पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाबा साहेब ने हमें सजग रहना सिखाया है: सिंह

बाबा साहेब ने हमें सजग रहना सिखाया है: सिंह

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डॉ.अम्बेडकरदेश के सर्वाधिक पढ़े-लिखे काबिज व्यक्ति में शुमार थे। आजादी के बाद उन्होंने अपनी काबलियत से देश के नए संविधान का निर्माण किया देश के नव-निर्माण में उनका यह योगदान अनुकरणीय है

सांसद सिंह डॉ.अम्बेडकर के निर्वाण दिवस के अवसर पर संयुक्त जिला कार्यालय के सम्मुख उनके आदमकद प्रतिमा में उनके योगदानों का स्मरण करते हुए पुष्पांजलि अर्पित कर रहे थे उन्होंने कहा कि डॉ.अम्बेडकर तत्कालिक परिस्थितियों में भगवान बुद्ध के धर्म को ग्रहण और शिक्षित बनो,संगठित हो और आजीवन संघर्ष करने की समझ दी। वे जीवन भर अपने लक्ष्यों को पाने के लिए सजह रहे बल्कि दूसरों को भी सजग बने रहने की प्रेरणा दी उनकी यह प्रेरणा हम सबके लिए जीवन भर काम आएगी। जिला भाजपा मीडिया सेल प्रभारी ओजस दास ने बताया कि महा परिनिर्वाण दिवस पर आयोजित पुप्पांजलि सभा को पूर्व सांसद मधुसूदन यादव,वरिष्ठ नेता अशोक शर्मा,लीलाराम भोजवानी,खूबचंद पारख,डोंगरगढ़ की विधायक सरोजनी बंजारे,जिलाध्यक्ष भरत वर्मा, महामंत्री सचिन बघेल, कोमल सिंह राजपूत, अनु.जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रामजी भारती, शहर अध्यक्ष रमेश पटेल, नेता प्रतिपक्ष शिव वर्मा, राजेन्द्र गोलछा, नीलू शर्मा, सौरभ कोठारी, सावन वर्मा, सतीश कन्नौजे, मोर्चा के महामंत्री विनोद श्रीरंगे ने अपने-अपने विचार व्यक्त किए। सभा में प्रमुख रूप से सभी समाजों के प्रतिनिधि रेखा मेश्राम, सरिता उइके,देव जी रामटेके, लव कुमार रामटेके, रेशमलाल गायकवाड़, रमेश बघेल, राजेश श्यामकर, श्यामा सुखदेवे, दीपेश शेण्डे, विजय राय, मेवालाल असैया, दुर्गा प्रसाद सुखदेवे, सुकलाल धारगावे सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित थे। सभा में संचालन आभार प्रदर्शन महामंत्री श्रीरंगे ने किया।