जीवन का हर पल विशेष इसलिए खुशी से जियो
ब्रह्माकुमारीजद्वारा आयोजित सफल जीवन-सुखद जीवन आधात्मिक शिविर में माउण्ट आबू से आई ब्रह्माकुमारी डॉ. प्रभा मिश्रा ने चौथे दिन अपने व्यक्तव में कहा कि अपने जीवन का महत्व समझें। याद रहे कि जिन्दगी का हर पल विशेष है। इसलिए खुशी से जियो और सबको खुशी दो जाने किस समय हमारे जीवन का अंतिम सांस हो। ये ध्यान में रख हर रोज अपना यादगार बनाए एवं वीडियों क्लिप में दिखाया, जिसमें जापान की एक महिला जिसको जन्म से दोनो हाथ नही है, अपने पैर के द्वारा अपना हर कार्य लिखने पढ़ने का कार्य करती है और पैरों से हवाई जहाज भी उड़ा कर दिखा सकती है।
ऐसा अद्भूत कारनामा जब बिना हाथ वाली महिला कर सकती है, तो हम सब जिनके दोनों हाथ मिले हंै, अपने हाथों से अपने श्रेष्ठ कार्य से भाग्य को ऊंचे से ऊंचा बना सकते हैं। धैर्यता और अभ्यास से जीवन श्रेष्ठ बन सकता है। आप सोचिए कि इस दुनिया को छोड़कर जाएंगे तो आपके जाने के बाद लोग आपको किस रूप में याद करेगें, यदि आपको पता चले कि आपकी जिन्दगी के मात्र 24 घंटे बाकी है तो आप क्या-क्या करेंगें? एक रोचक कहानी के माध्यम से उन्होंने बताया कि सचमुच जब मनुष्य अपनी मौत की बात सुनते है तो भगवान को और ज्यादा याद करते है, और त्याग भावना से सबकी भला करने की सोचते है। इसलिए आज से ही सबको निणर्य करना चाहिए आज से ही हम सबको निर्णय करना चाहिए कि मेरी जिन्दगी की महत्वपूर्ण किताब में मुझे कौन-कौन से सुन्दर रंग भरना है।
सफल जीवन, सुखद जीवन का पाठ पढ़ा रही हैं डॉ. मिश्रा।