पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस में उथल पुथल भाजपा में पसरा सन्नाटा

कांग्रेस में उथल-पुथल भाजपा में पसरा सन्नाटा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा में दावेदार सिर्फ अपनी टिकट पक्की करने में लगे, इसलिए मैदान पर कोई नहीं

भास्करन्यूज| राजनांदगांव

नगरीयनिकाय चुनाव को लेकर सरगर्मी तेज हो गई है, लेकिन कांग्रेस और भाजपा में अलग-अलग माहौल तैयार है। जैसे कांग्रेस में उथल-पुथल दिख रही है, टिकट फाइनल हुई नहीं और दावेदार नामांकन लेने पहुंच रहे हैं। वहीं बीजेपी खेमे में सन्नाटा पसरा हुआ है। दोनों ही पार्टियां रणनीति पर काम कर रही हैं या फिर इसकी कोई और वजह है, यह गौर करने वाली बात है। क्योंकि संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता महापौर पद के दावेदारों के बारे में भी कुछ कहने से बच रहे हैं।

लोकसभा और विधानसभा चुनाव में दोनों ही पार्टियों की स्थिति जनता से छिपी नहीं है। वहीं भाजपा-कांग्रेस से जिन दावेदारों का नाम आगे रहा है, उनमें भी जनता के करीब कौन है यह संगठन के लिए मंथन का विषय है। इसलिए कांग्रेस के नेता अपने-अपने स्तर पर दावेदारी कर रहे हैं तो भाजपा प्रत्याशी प्रदेश स्तर पर दौड़ लगा रहे हैं। इसलिए यह साफ नहीं हो पाया है कि आखिर पद की दौड़ में अव्वल कौन है? दूसरी तरफ कांग्रेस में महापौर पद को लेकर जद्दोजहद चल रही है। क्योंकि बीते दो दिनों में कांग्रेसी दावेदारों ने नामांकन फार्म ले लिया है। यह बात कांग्रेस आलाकमान तक भी पहुंच चुकी है। जबकि भाजपा में सभी टिकट को लेकर आश्वस्त दिख रहा है, इसलिए भी सन्नाटा पसरा हुआ है। दावेदार चुनावी मैदान से दूर पर टिकट पक्की करने में जोर लगाते दिख रहे हैं।

माना जा रहा है कि १३-१४ दिसंबर तक दोनों पार्टियों के महापौर प्रत्याशी तय हो जाएंगे। इससे पहले ही कांग्रेसी पार्षद हेमंत ओस्तवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी विजय पांडेय और प्रशांत तिवारी ने महापौर पद के लिए नामांकन लिया है। हालांकि इनमें ये विजय पांडेय और हेमंत अपने आप को पद का प्रबल दावेदार बता रहे हैं, फिर भी पार्टी से अधिकृत घोषणा होने से पहले नामांकन लेना समझ से परे है। इससे पहले मौजूदा महापौर नरेश डाकलिया ने भी पहले दिन नामांकन ले लिया है। अब कांग्रेस की राजनीति इसी के इर्द-गिर्द घूम रही है। कांग्रेसियों के बीच इसी बात काे लेकर चर्चा है। दूसरी तरफ विरोधी पार्टी भी असमंजस की स्थिति में है। फिलहाल नामांकन भरे जाने और नाम वापसी तक उहापोह की स्थिति बनी रहेगी। इधर वार्डों में जनसंपर्क का सिलसिला भी शुरू होने को है।

इन नामों को लेकर र