वृद्धा से अनाचार करने वाले आरोपी गए जेल
अपनेआप को पुलिस वाला बताकर ग्राम मुड़पार में रहने वाली वृद्धा से अनाचार करने वाले आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को दोनों ही आरोपियों को जेल भी भेज दिया गया है। उनके खिलाफ धारा 458, 376, 354 34 के तहत कार्रवाई की है।
गौरतलब है कि राजनांदगांव में रहने वाले रवि सिंह और कुतुलबोड़ निवासी नरेंद्र साहू ने अपने आप को पुलिस वाला बताकर मुड़पार की वृद्धा के घर दबिश दी। वहां से दोनों ही आरोपियों को गांजा की पुडिय़ा मिली। इस पर आरोपियों ने वृद्धा से रुपयों की मांग की, वृद्धा के परिजन रुपए लेकर बस्ती में गए। तभी आरोपियों ने छेडख़ानी कर वृद्धा से अनाचार किया।
इसकी शिकायत वृद्धा ने थाना में की। इस पर दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई।
पुलिस पर कई मामले
जिलेमें यह पहला मामला नहीं है, जब कोई आरोपी खुद को पुलिस अधिकारी-कर्मचारी बताकर किसी वारदात को अंजाम देता है। दो महीने पहले ही पुलिस ने साल्हेवारा इलाके से चार ठगों को पकड़ा था, वे उनमें से एक अपने आप को पुलिस अधिकारी बताता था। वहीं शहर में पुलिस चेकिंग के नाम पर ठगी की वारदात हो चुकी है। इसके अलावा छुईखदान रोड पर पुलिस वाला बनकर दो आरोपियों ने लूट की थी।