- Hindi News
- एक साल में दो बार परीक्षा, सीधी भर्ती से ठगे जा रहे बेरोजगार
एक साल में दो बार परीक्षा, सीधी भर्ती से ठगे जा रहे बेरोजगार
पोस्टमैन/मेलगार्डसीधी भर्ती परीक्षा के जरिए बेरोजगारों को ठगा जा रहा है। इसके लिए सालभर में दूसरी बार आवेदन मंगाए गए हैं। इससे पहले 31 जनवरी 2014 की अंतिम तिथि तक इसी पद के लिए आवेदन मंगाए गए थे, जिसकी परीक्षा 6 जुलाई 2014 को हुई।
परीक्षा में शामिल सभी अभ्यर्थियों के रिजल्ट भी घोषित नहीं किए गए। केवल मेरिट सूची वालों का परिणाम घोषित किया गया। अब वेटिंग लिस्ट से भर्ती करने की बजाए पांच माह बाद फिर से सीधी भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन मंगाए जा रहे हैं। इसे भी पोस्टमैन/मेलगार्ड वर्ष 2014 का ही नाम दिया गया है और आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 दिसंबर तक है। इससे पहले दुर्ग संभाग की सीधी भर्ती परीक्षा अभनपुर में रखी गई थी। इसके लिए तकरीबन 10 हजार 811 आवेदन प्राप्त हुए थे। इसके लिए हरेक विवरण पत्रिका का 50 रुपए और एसटी, एससी, विकलांग और महिला को छोड़ सभी अभ्यर्थियों से 150 रुपए फीस ली गई थी।
यानी सिर्फ विवरण पत्रिका बेचकर और अभ्यर्थियों से किए गए कलेक्शन से पोस्ट ऑफिस को 21 लाख 62 हजार 200 रुपए की शुद्ध कमाई हुई। इसमें से परीक्षा में शामिल पांच हजार 984 अभ्यर्थियों में से केवल मेरिट सूची में स्थान बनाने वालों के परिणाम घोषित किए गए। बाकी अभ्यर्थियों से आरटीआई के जरिए परिणाम मांगने कह दिया गया। ओसवाल लाइन निवासी महेश कुमार शर्मा का कहना है कि तकरीबन सात सवालों के जवाब सही नहीं दिए गए।
वेटिंग लिस्ट से नहीं की जा रही भर्ती
पोस्टऑफिस के अफसरों का कहना है कि सीधी भर्ती की परीक्षा सालभर के लिए वेलिड होती है तो फिर पांच माह पहले हुई परीक्षा की वेटिंग लिस्ट से ही भर्ती क्यों नहीं की जा रही है। दुर्ग संभाग के लिए फिर से 22 पोस्ट निकाले गए हैं, जबकि पिछली परीक्षा 15 पोस्ट के लिए रखी थी।
{ आपके यहां से पोस्टमैन/मेलगार्ड की भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन मंगाए गए हैं, जबकि पांच महीने पहले ही तो आपने परीक्षा लेकर मेरिट लिस्ट जारी की थी?
{{वो परीक्षा 2014 के लिए नहीं 2013 के लिए था।
{ विवरण पत्रिका और विज्ञापन दोनों में सीधी भर्ती 2013 का उल्लेख है?
{{ नहीं.. नहीं.. वो 2013 की वेकेंसी थी। वेकेंसी से हिसाब से ही एग्जाम होता है। परीक्षा का डेट भले 2014 आया हो।
{ वेलिडिटी कितने दिन की है?
{{वेलिडिटी एक साल की रहती है, लेकिन नेक्स्ट एग्जाम होने पर पहले की वेटिंग