- Hindi News
- संदिग्ध हालत में मिली महिला की लाश, पुलिस की जांच जारी
संदिग्ध हालत में मिली महिला की लाश, पुलिस की जांच जारी
राजनांदगांव|छुईखदान थानाक्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में महिला का शव मिला है। इस पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को सुबह तकरीबन 5 बजे ग्राम आमगांव में रहने वाली 55 वर्षीय रूकमणि बाई पति स्वर्गीय सुंदरलाल का शव घर में देखा गया। इसकी सूचना परिजनों ने तत्काल पुलिस को दी। इसमें गले में नाखून के निशान होना बताया जा रहा है, इसलिए मामले में संदिग्ध मानकर जांच की जा रही है। इसमें परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इससे अधिक जानकारी पुलिस अधिकारी नहीं दे रहे हैं। वैसे कुछ बिंदुओं पर जांच की जा रही है, इसमें यदि हत्या होगी तो वह सामने जाएगा।