पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वोटिंग मशीन के प्रदर्शन की मांग

वोटिंग मशीन के प्रदर्शन की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला उपनिर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन।

भास्कर न्यूज |राजनांदगांव

नगरीयनिकाय चुनाव में ईवीएम मशीन से वोट डालने की अनिवार्यत: इस चुनाव में निर्वाचन आयोग ने की है। इसके चलते जनता में भ्रम की स्थिति निर्मित है कि एक मतदाता मशीन में दो वोट कैसे डालेंगे। जनता की इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए जिला कांग्रेस कमेटी का प्रतिनिधि मंडल जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र के माध्यम से वोटिंग मशीन के प्रदर्शन के साथ जनता को प्रयोग कराने की मांग की है।

जिला कांग्रेस के प्रवक्ता रूपेश दुबे ने बताया कि नगर निगम के महापौर एवं पार्षद, डोंगरगढ़ नगर पालिका, डोंगरगांव, अंबागढ़ चौकी, छुरिया, गंडई, छुईखदान, के नगर पंचायत के अध्यक्ष एवं पार्षदों को निर्वाचन होना है। इस चुनाव में पहली बार ईवीएम मशीन का प्रयोग किया जाएगा। एक मतदाता को दो बार मशीन का प्रयोग कर वोट डालना पड़ेगा इसके चलते मतदाताओं में भ्रम की स्थिति है कि यह कैसे संभव है। हालांकि निर्वाचन आयोग वोटिंग मशीन का प्रदर्शन करने की बात कह रही है। नगर निगम राजनांदगांव के 51 वार्ड के लिए मात्र 5 मशीन, डोंगरगढ़ नगर पालिका के लिए 3 मशीन और नगर पंचायतों के लिए मात्र 2 मशीन की उपलब्धता की गई है जो पर्याप्त नहीं है।