- Hindi News
- आदर्श आचार संहिता का पालन करने कलेक्टर ने दिया निर्देश
आदर्श आचार संहिता का पालन करने कलेक्टर ने दिया निर्देश
जिलेके सभी अधिकारियों कर्मचारियों को कलेक्टर अशोक अग्रवाल ने नगरीय निकाय तथा पंचायत चुनावों में आदर्श आचार संहिता का पालन शत-प्रतिशत सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। उन्होंने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में नगरीय निकाय तथा त्रि-पंचायत चुनाव के संबंध में अधिकारियों की बैठक ली।
कलेक्टर अग्रवाल जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदारों तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को आदर्श आचार संहिता के पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को जिले में धारा 144 प्रभावशील होने की भी जानकारी दी। उन्होंने अधिकारियों को ध्वनि विस्तार यंत्रों के अनुमति देते समय सीमा का ध्यान रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्वाचन से जुड़ी प्रत्येक बातों की जानकारी जिम्मेदार अधिकारियों को देने के निर्देश दिए। उन्होंने जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पंचायत चुनाव के मद्देनजर सभी तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर ने बताया कि पंचायत चुनाव हेतु तहसीलदार निर्वाचन अधिकारी होगे। जिला पंचायत का नाम निर्देशन पत्र जिला स्तर पर तथा जनपद पंचायत का तहसीलदारों द्वारा लिया जाएगा।
आदर्श आचार-संहिता संबंध नियम अन्य चुनाव की भांति ही होगी। बैठक में उप जिला निर्वाचन अधिकारी एमडी तिगाला ने मतदाता सूची की चिन्हित सूची बनाकर 4 सेट रखने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों से मतदान दलों के गठन के संबंध में जानकारी ली। श्री तिगाला ने बताया कि रिजर्व दल की संख्या 5 प्रतिशत से अधिक नहीं होनी चाहिए।