मास्टर्स ट्रेनर्स को सिखाए गए गुर
राजनांदगांव|नगरीय निकायोंतथा पंचायत चुनाव कराने मंगलवार को कलेक्टर अशोक अग्रवाल की मौजूदगी में कलेक्टोरेट सभा कक्ष में जिले के सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारियों तथा मास्टर ट्रेनर्स को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अधिकारी-कर्मचारियों मास्टर ट्रेनर्स को ईवीएम तथा बैलेट पेपर से संपन्न किये जाने वाले चुनाव प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में प्रशिक्षक कैलाश शर्मा एवं विकास पंचाक्षरी ने नगरीय निकाय चुनाव के अंतर्गत ईवीएम चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने की प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बैलेट यूनिट तथा कन्ट्रोल यूनिट में कनेक्शन लगाने तथा ईवीएम संचालन प्रक्रिया के संबंध में विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षकों ने कमीशनिंग के कार्य के संबंध में जानकारी दी। प्रशिक्षण में बताया कि मतपत्रों के फायनल सिलिंग के पहले उसे ठीक तरह जांच करना आवश्यक है। प्रशिक्षकों ने मत पत्रों को ईवीएम में सेटिंग दौरान ध्यान रखने वाली बातों के संबंध में जानकारी दी।