यादव सम्मेलन में एकजुटता पर जोर
राजनांदगांव|पिछले दिनोंसर्किल यादव समाज मुढ़ीपार के तत्वाधान में मां भवानी मंदिर परिसर करेल में एक दिवसीय यादव सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ। यहां समाज प्रमुखों ने समाज में सार्थक एवं रचनात्मक परिवर्तन के लिए सामाजिक बंधुओं से एकता और संगठन को अधिक मजबूती प्रदान करने पर विशेष बल दिया है। जिलाध्यक्ष श्री दीनदयाल यादव के मुख्य आतिथ्य में भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता सर्किल अध्यक्ष श्री बिरेश यादव ने किया। विशेष अतिथियों में कंसूराम यादव, उपाद्ध कार्तिकराम यादव, महामंत्री कृपाराम यादव, संरक्षक चंद्रशेखर यादव, थानू राम यादव, पंचराम यादव, फगुआ राम यादव सुखित राम यादव क्षेत्रीय जिला उपाध्यक्ष गया मुख्य रूप से उपस्थित थे। मुख्य अतिथि दीनदयाल यादव ने समाज कल्याण में सहभागिता को अनिवार्य बताया।