सेन्ट्रल स्कूल की शीघ्र होगी अपनी जमीन
राजनांदगांव|काफी मशक्कतके बाद नांदगांव को मिले सेन्ट्रल स्कूल की शीघ्र ही अपनी जमीन होगी, उसमें भवन भी बनेगा और बच्चे भी पढ़कर आगे बढ़ेगें सांसद अभिषेक सिंह ने सेन्ट्रल स्कूल बंद होने की खबर को अफवाह निरूपित करते हुए पालकों से आग्रह किया कि सेन्ट्रल स्कूल की चिन्ता उनकी अपनी चिन्ता है पालकों को इस विषय में चिन्तित होने की आवश्यकता नहीं हैं। सांसद कार्यालयीन सूत्रों के अनुसार हाल ही में सेन्ट्रल स्कूल में अध्ययनरत् बच्चों के अभिभावकों के द्वारा स्कूल की परेशानियों जमीन आबंटन की प्रक्रिया में हो रहे विलंब को लेकर ज्ञापन सौंपा गया था ज्ञापन पर कार्यवाही करते हुए सांसद श्री सिंह ने प्रदेश के राजस्व मंत्री प्रेमप्रकाश पाण्डे से आवश्यक चर्चा की साथ ही आईडीसी की बैठक लेकर शीघ्रातिशीघ्र जमीन आबंटन की प्रक्रिया को गति देने का आग्रह किया। श्री सिंह ने राजस्व सचिव केआर पिस्दा से भी बात की।