शिकायत के आधार पर होगी कार्रवाई
शिकायत के आधार पर होगी कार्रवाई
राजनांदगांव|अपात्र राशनकार्डों को सरेंड करने की मियाद सोमवार को पूरी हो चुकी है। राज्य सरकार ने बिना कार्रवाई के 45 दिनों का समय हितग्राहियों को दिया था कि वे गोपनीय तरीके से कार्डों को सरेंडर कर दें। खाद्य विभाग में इस तिथि तक 300 के करीब कार्ड जमा हुए। इसके अलावा निगम, पंचायत और जनपद पंचायतों में भी कार्ड आत्मसर्पित किए गए हैं। इनकी संख्या मिलाकर तकरीबन एक हजार के आसपास ही होगी। मियाद पूरी होने के बाद कलेक्टर अशोक अग्रवाल ने कहा कि अब शिकायत के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। क्योंकि सत्यापन और फिर सरेंडर में काफी लोगों ने अपना कार्ड जमा कर दिया है। अब यदि किसी के खिलाफ शिकायत आती है कि अपात्र होने के बाद भी उसका कार्ड बना है तो जांच होगी।