- Hindi News
- मेडिकल की कक्षाएं शुरू, 20 को आएंगे सीएम
मेडिकल की कक्षाएं शुरू, 20 को आएंगे सीएम
मेडिकलकॉलेज का उद्घाटन 20 सितंबर को सीएम डॉ. रमन सिंह के हाथों होगा। जिला प्रशासन इसकी तैयारी में जुट गया है। वहीं कॉलेज में छात्रों का प्रवेश भी अंतिम दौर में है। इसके चलते प्रबंधन ने कॉलेज में फार्मल के बाद अब रूटीम क्लासेस लेना शुरू कर दिया है। वहीं आने वाले दो-तीन दिनों के भीतर पूरी सीटों पर एडमिशन हो जाएगा।
जिले में मेडिकल कॉलेज के पहले सत्र की शुरुआत हो चुकी है। इसकी औपचारिक शुरुआत के लिए मुख्यमंत्री डॉ. सिंह आने वाले हैं। फिलहाल पेंड्री स्थित एकलव्य विद्यालय के भवन में कॉलेज का संचालन किया जाएगा। वहीं कॉलेज के लिए शासन ने ४० एकड़ भूमि अलॉट कर दी है, जहां कंस्ट्रक्शन का काम भी शुरू हो गया है। प्रशासन भी इसमें जुटा है, ताकि जल्द से जल्द कॉलेज भवन, हास्टल भवन का निर्माण करा दिया जाएं। ताकि उन्हें जरा भी दिक्कतों का सामना करना पड़े।
काॅलेजखुलने से पहले नजर आई थीं ये खामियां
पहलासत्र शुरू होने वाला है। इसे लेकर रायपुर से फर्निचर कॉलेज उपयोग के लिए भेजे गए, लेकिन वह किसी काम के नहीं दिखे। क्योंकि कुर्सियां टूटी हुई थी, टेबल भी क्षतिग्रस्त और जो आलमारी आई, वह भी ईटों के बेस पर खड़ी करनी पड़ी। हालांकि इस बारे में अधिकारियों ने कहा था कि नए फर्निचर्स बनवाए गए हैं, उनकी सप्लाई होने वाली है।
जल्द भर जाएंगी सीटें
^पहले कॉलेज में फार्मल क्लासेस ली जा रही थी। अब एडमिशन के बाद सीटें भरने लगी है तो रूटीन क्लासेस भी शुरू कर दी गई है। जल्द ही पूरी सीटे भर जाएगी। आरकेसिंह, डीन,मेडिकल कॉलेज
एकलव्य विद्यालय में शुरू हो चुकी हैं कक्षाएं।
सबकुछ ठीक रहा तो बढ़ेंगी सीटें
पहलेसत्र को लेकर कॉलेज प्रबंधन और प्रशासन दोनों ही तैयारी में लगे हुए हैं। पहले साल ही १०० सीटे मेडिकल कॉलेज को मिल गई। यदि इस साल संसाधन, पढ़ाई और अन्य सुविधाएं ठीक रही तो माना जा रहा है कि आने वाले सत्र में सीटों में बढ़ोतरी हो सकती है। लेकिन यह सब कॉलेज के परफॉमेंस पर निर्भर करता है।
अब तक ९६ सीटें हो चुकी फुल
कॉलेजकी सीटों को लेकर काउंसिलिंग होने के बाद एडमिशन शुरू हो गए हैं। बताया गया कि अब तक १०० में से ९६ सीटें फुल हो चुकी हैं। आने वाले दो-तीन दिनों में शेष चार सीटें भर जाएंगी। प्रबंधन से मिली जानकारी के अनुसार सेंट्रल और स्टेट कोटा से दो-दो छात्रों का दाखिला होना बाकी है। इसके बाद यह