पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गढ़चिरौली के एरकुड़ में नक्सलियों ने किया ब्लास्ट, 4 जवान घायल

गढ़चिरौली के एरकुड़ में नक्सलियों ने किया ब्लास्ट, 4 जवान घायल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गढ़चिरौलीजिले के एरकुड़ इलाके में सोमवार को माओवादियों ने विस्फोट कर दिया। इसमें रास्ते से जा रही पुलिस पार्टी के चार जवान घायल हुए हैं। बताया गया कि घायलों को नागपुर इलाज के लिए रवाना किया गया है। लंबे समय के बाद नक्सलियों ने बार्डर के आसपास किसी वारदात को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार शाम तकरीबन बजे पुलिस पार्टी बाजार की ओर से अपने कैंप एरकुड़ लौट रही थी। कैंप के पास पहुंचते ही नक्सलियों ने वहां ब्लास्ट कर दिया। बताया गया कि जवाब पैदल ही लौट रहे थे, इस कारण नुकसान अधिक नहीं हुआ। हालांकि चार जवानों को इसमें चोटें आई हैं। आमतौर पर इस तरह की आशंकाओं को देखते हुए ही पुलिस पार्टियां जंगल और सटे गांवों में गाड़ी का उपयोग करने से बचती है ताकि माओवादी उन्हें निशाना बना सकें। इस बारे में गढ़चिरौली कंट्रोल रूम से पता चला कि एरकुड़ में नक्सलियों ने वारदात अंजाम दे दिया है, वहीं उन्हें उपचार के लिए ले जाया गया है। शाम की घटना होने के कारण कंट्रोल रूम में भी पूरी जानकारी नहीं थी। हालांकि वहां से घटना होने की पुष्टि जरूर की गई। जवानों के नाम स्पष्ट नहीं बताए।

^एरकुड़ इलाके में नक्सलियों ने ब्लास्ट करने की सूचना मिली है। इसके बाद राजनांदगांव जिले में भी अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं नक्सलियों के लोकेशन पर नजर रखी जा रही है। वायपीसिंह,एएसपी, नक्सलऑपरेशन

वारदात के बहाने पार कर जाते हैं बार्डर

अमतौरनक्सली बार्डर के आसपास के इलाके में किसी वारदात अंजाम देेते हैं और दूसरे जिले की सीमा को पार कर जाते हैं। इस तरह वे पड़ोसी इलाकों में घुसपैठ करते रहे हैं, इस पर पुलिस को नजर रखना जरूरी है। क्योंकि एरकुड़ एरिया राजनांदगांव जिले के बार्डर से तकरीबन ४० किमी की दूरी पर ही स्थित है।