- Hindi News
- भानपुरी के पास खड़े ट्रक को मारी टक्कर, चालक घायल
भानपुरी के पास खड़े ट्रक को मारी टक्कर, चालक घायल
राजनांदगांव|जीई रोडस्थित भानपुरी के पास सोमवार को तेज रफ्तार से रहे ट्रक ने खड़े ट्रक को टक्कर मार दी। इस हादसे में ट्रक चालक घायल हुआ है। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार शाम तकरीबन सात बजे नागपुर की ओर जा रहा ट्रक खराब हो गया, इसलिए उसे चालक ने किनारे खड़ा कर दिया। रायपुर से रहे ट्रक अनियंत्रित हो गया और खड़े ट्रक से जा टकराया। इस सड़क हादसे कलकत्ता निवासी ट्रक चालक को चोटें आई हैं। आसपास के लोगों ने तत्काल एंबुलेंस की मदद से उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया।