पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शहर के वार्डों में नलों से रहा गंदा पानी, निगम उदासीन

शहर के वार्डों में नलों से रहा गंदा पानी, निगम उदासीन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव|शहर केकई इलाकों में पिछले तीन-चार दिनों से गंदे पानी की सप्लाई की जा रही है। इस कारण शहवासियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम प्रशासन इस समस्या को लेकर उदासीन नजर रहा है। जमातपारा, कैलाश नगर, रामनगर, स्टेडियम रोड, स्टेशन रोड, बसंतपुर और जीई रोड से लगे हिस्सों इसी तरह परेशानी रही है। इस कारण यहां के वार्डवासियों को पेयजल की समस्या से जूझना पड़ रहा है। शहर में बारिश होते ही इसका असर नलों की सप्लाई पर देखने मिलता है। यह समस्या आम हो गई है, इसके बाद भी ध्यान नहीं दिया जा रहा है।