- Hindi News
- बाइक की टक्कर से घायल हुई महिला, अस्पताल मंे भर्ती
बाइक की टक्कर से घायल हुई महिला, अस्पताल मंे भर्ती
राजनांदगांव|डोंगरगढ़ इलाकेमें सड़क हादसे में महिला घायल हो गई। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 3 सितंबर को टांकापारा में रहने वाले पार्वती बाई डॉक्टर के यहां से लौट रही थी। वहां से लौटते समय बाइक (सीजी 04 ईएस 5172) ने महिला को पीछे टक्कर मार दी। हादसे में उसे काफी चोटें आई है। सोमवार को उसके परिजनों ने डोंगरगढ़ थाना में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई है। इस पर पुलिस ने धारा 279, 336 के तहत मामला कायम कर लिया है।