- Hindi News
- मामूली विवाद पर महिलाओं में हुई मारपीट, जुर्म दर्ज
मामूली विवाद पर महिलाओं में हुई मारपीट, जुर्म दर्ज
राजनांदगांव|गंडई थानाक्षेत्रमें मामूली बात को लेकर दो तीन महिलओं के बीच विवाद हो गया। इसमें दो ने मिलकर एक अन्य महिला की पिटाई कर दी। इस पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर दिया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि विचारपुर में रहने वाली शबाना बाई और सरोज यादव रविवार को दोपहर तकरीबन 3 बजे गांव की ओर से रहे थे। वहां रास्ते में रामहीन बाई से उनका किसी बात को लेकर विवाद हो गया। झगड़ा इतना बढ़ा कि दोनों महिलाओं ने रामहीन से मारपीट करना शुरू कर दिया। इसके बाद रामहीन की शिकायत पर पुलिस ने दोनों ही आरोपी महिला के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है।