शिवालिक एग्रो के फोरेट पर प्रतिबंध
राजनांदगांव| शिवालिकएग्रो केमिकल द्वारा निर्मित कीटनाशक फोरेट 10 प्रतिशत सीजी अमानक पाए जाने के कारण जिले में इसका भंडारण एवं विक्रय प्रतिबंधित कर दिया गया है। उपसंचालक कृषि एवं अनुज्ञापन अधिकारी गोपिका गबेल ने बताया कि फोरेट 10 प्रतिशत सीजी के नमूने का ठेलकाडीह स्थित राज्य कीटनाशी प्रयोगशाला में विश्लेषण करने पर अमानक पाया गया, इसलिए इसका विक्रय भंडारण प्रतिबंधित किया गया है।