पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिला की मौत, हत्या का मामला दर्ज, आरोपी अज्ञात

महिला की मौत, हत्या का मामला दर्ज, आरोपी अज्ञात

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव. छुईखदानथाना क्षेत्र में महिला की मौत के मामले में हत्या का मामला दर्ज किया गया है, इसे संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कर रही थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 10 दिसंबर को रूखमिन का शव उसके घर के कमरे में मिला था। इसकी सूचना पुलिस को दी गई, इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को संदिग्ध पाया और जांच शुरू की। क्योंकि मृतका के गले में कुछ निशान देखे गए थे। फिर पुलिस ने मामले में धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं पुलिस की जांच में कई ऐसे नाम हैं, जिन पर संदेह बना हुआ है। हालांकि पुलिस अधिकारी उनका खुलासा नहीं कर रहे हैं। वैसे सूत्रों की मानें तो पहले परिजनों से ही बयान लिया गया है, इसके अलावा आसपास रहने वालों से भी पूछताछ की गई है। इसी में पुलिस टीम को कई क्लू मिले हैं, जिनसे मामले को सुलझाया जा सकता है। पुलिस अधिकारियों की मानें तो जल्द ही मामले में आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।