- Hindi News
- रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पहचान नहीं हो पाई
रेलवे ट्रैक पर मिला शव, पहचान नहीं हो पाई
राजनांदगांव. कोतवालीक्षेत्र में शनिवार को एक शख्स का शव मिला। इस मामले में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार सुबह तकरीबन 7.30 बजे अप लाइन ममता नगर के पास रेलवे क्रासिंग पर 55 वर्षीय व्यक्ति का शव देखा गया। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का बरामद किया है। वहीं अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। इसे लेकर आसपास की बस्ती के लोगों से भी शिनाख्त कराई जा रही है। इसमें कोई सफलता नहीं मिल पाई है। माना जा रहा है कि ट्रेन से गिरने के कारण शख्स की मौत हुई होगी, हालांकि इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने आसपास के थानों में भी इस मर्ग की सूचना दे दी गई है। ताकि गुमशुदगी के आधार पर मृतक की पहचान कराई जा सके।