पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हल्की बूंदाबादी पारा 13 डिग्री पर

हल्की बूंदाबादी पारा 13 डिग्री पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मौसम में बदलाव देखा जा रहा है, तापमान 13 डिग्री तक पहुंच गया है। पिछले तीन दिनों से बादल भी छाए हुए हैं। शनिवार को शहर में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। मौसम बदलने के कारण सुबह और रात को कोहरा छा रहा है। इसलिए भी ठंड बढ़ रही है, मौसम विभाग के अनुसार इस तरह मौसम की करवट बदलने का कारण पूर्वी हवाएं हैं।

मिली जानकारी के अनुसार दो दिनों के भीतर मौसम खुल जाएगा। इस कारण आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट आना आंका जा रहा है, जो अभी 13.8 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं दिनभर बादल छाए रहने के कारण ठंड भी रही और लोग सड़कों पर मफलर और स्वेटर पहने दिखे। मौसम विभाग के अनुसार झारखंड के ऊपरी हिस्से में हवा का रूख बदलने के कारण बादल छाए हुए हैं। वहीं अब भी बूंदाबांदी की आशंका बनी हुई है।

मौसमखुलते ही कड़ाके की ठंड पड़ेगी

अभीबादल छाए हुए हैं, इसलिए पारा 13 डिग्री है। जबकि की शुरुआती दिनों में तापमान 12 डिग्री तक पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार अब मौसम खुलते ही कड़ाके की ठंड पड़ेगी। बताया गया जा रहा है कि पारा 2 से डिग्री तक भी खिसक सकता है।

गर्म कपड़े पहनकर सैर पर निकला बच्चा।

दोपहर को हल्की बूंदाबांदी भी हुई।