- Hindi News
- भर्ती की फाइलें जब्त, गड़बड़ियां होंगी उजागर
भर्ती की फाइलें जब्त, गड़बड़ियां होंगी उजागर
नगर निगम में हुई सीधी भर्ती की जांच शासन स्तर पर शुरू हो गई है। इसमें प्रक्रिया को लेकर सवाल उठ चुके हैं, अब जांच में वह सामने भी रहे हैं। क्योंकि इस जांच को लेकर पखवाड़ेभर पहले ही राज्य शासन ने भर्ती से जुड़ी सभी फाइलों को रायपुर मंगा लिया था। सूत्रों की मानें तो ऑनलाइन प्रक्रिया पर मनमानी की बात सामने रही है। इसके अलावा चयनित अभ्यथियों के दस्तावेजों में गोलमाल सामने सकता है। हालांकि अधिकारी इस बारे में जानकारी देने से बच रहे हैं।
सीधी भर्ती 107 पदों पर की गई, ऑनलाइन प्रक्रिया के बाद चयनित अभ्यथियों की सूची जारी की गई। इसमें से अब तक 60 से 65 लोगों ने ड्यूटी ज्वाइन भी कर ली और इसके बाद इन्हीं में से तीन लोगों ने इस्तीफा भी दे दिया है। इधर भर्ती प्रक्रिया को लेकर सवाल उठने लगे और स्थानीय अधिकारियों से इसकी शिकायत भी हुई, लेकिन अधिकारियों के टालमटोल रवैए के कारण मामला ठंडे बस्ते में जाता दिख।
राज्यस्तर पर शिकायत के बाद हो रही जांच
स्थानीयस्तर पर शिकायतों का असर नहीं दिखने पर, कई लोगों ने शासन तक इसकी शिकायत की। इसके बाद संचालनालय से सभी नस्तियों को मंगवा लिया गया। अब गड़बड़ियों की परतें खुलती दिख रही है। इस तरह की गड़बड़ी सामने आने के बाद नगर निगम की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। अफसरों ने कोई पहल नहीं की।
नगर निगम से फाइल जब्त की गई।और कामकाज जारी है।
^सीधी भर्ती से जुड़ी फाइलों को शासन ने पहले ही मंगा लिया है। इससे अधिक जानकारी स्थानीय स्तर पर नहीं है। मामले की जांच हो रही है।^ डी.सिंग, कमिश्नर, नगर निगम
भर्ती में इसकी आशंका अधिक
{आॅनलाइनप्रक्रिया का मापदंड क्या था।
{अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन का आधार।
{शुरुआती प्रक्रिया में नाम को भी गलत दर्शाया गया।
{इसके बाद आरक्षित पदों की प्रावधिक सूची में गड़बड़ी हुई।
{जिन अभ्यर्थियों ने ज्वाइनिंग ली, उन्होंने इस्तीफा क्यों दिया।