पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दर्री से नाबालिग गायब, अपहरण का मामला दर्ज

दर्री से नाबालिग गायब, अपहरण का मामला दर्ज

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव. डोंगरगांवइलाके में नाबालिग के गायब होने का मामला सामने आया है। इस पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार दर्री में रहने वाली 14 वर्षीय बालिका घर से बिना बताए, कहीं चली गई। परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। कहीं पता नहीं चलने पर पुलिस अधिकारियों को इसकी सूचना की। हालांकि अभी किसी भी आरोपी का नाम सामने नहीं पाया है। इसलिए पुलिस ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 363 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है।