- Hindi News
- नोटिस के बाद भी नहीं हटे मोतीपुर से कब्जे
नोटिस के बाद भी नहीं हटे मोतीपुर से कब्जे
राजनांदगांव. मोतीपुरऔर पार्रीकला में अंडरब्रिज के निर्माण की तैयारियां चल रही है। सेतु निगम के ईई जीपी पवार ने बताया कि मोतीपुर में कब्जेधारियों को प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद अब तक कब्जे खाली नहीं हुए। इसमें राज्य सरकार द्वारा राशि दी गई है। जबकि पार्रीकला में बनाए जाने वाले अंडरब्रिज के लिए आधी राशि राज्य और आधी राशि रेलवे की ओर से दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कब्जे हटाने के बाद ही निर्माण कार्य शुरू हो पाएगा। इस वजह से प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार किया जा रहा है। पहले मोतीपुर में काम शुरू होगा। इसके बाद पार्रीकला का काम चालू किया जाएगा। ईई पवार ने बताया कि राज्य शासन की ओर से सारी औपचारिकताएं पूरी की जा चुकी हैं। अब रेलवे की ओर से कार्रवाई का इंत