राजनांदगांव. दिग्विजयकॉलेज में लंबे समय तक हिंदी की प्राध्यापक रही डॉ.कुमारी गीता पाठक का शनिवार को निधन हो गया। वे 77वर्ष की थीं। वे कमला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. राजेश पांडेय की मौसी थीं। उनकी अंतिम यात्रा भिलाई स्थित निवास से निकाली जाएगी। अंतिम संस्कार भिलाई में ही होगा।