पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • टिकट बंटवारे के बाद नामांकन ने जोर पकड़ा

टिकट बंटवारे के बाद नामांकन ने जोर पकड़ा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नए को मौका, मौजूदा 14 पार्षदों की टिकट कटी

भाजपा द्वारा शुक्रवार की रात जारी की गई पार्षद प्रत्याशियों की सूची में 14 पार्षदों की टिकट काट दी गई है। जबकि उन वार्डों में नए लोगों पर भरोसा जताया है। कुछ पार्षदों की टिकट का समीकरण परिसीमन के बाद आरक्षण की वजह से गड़बड़ा गई है। मौजूदा पार्षदों ने दूसरे वार्डों से दावेदारी तो की थी लेकिन पार्टी ने नए चेहरों को इस बार मौका दिया है।

इसमें मिथलेश्वरी वैष्णव, राजू टंडन, धीरज घोड़ेसवार, गीता देवेश घाटोड़े, हरेंद्र चंद्रवंशी, घसिया पड़ौती, उत्तम चौरडिय़ा, विनोद यादव बंटी, विट्ठल पटेल, घनश्याम साहू, प्रकाश जैन, अनिल फुटान, शकुंतला देवांगन और हेमराज साहू को टिकट नहीं दिया गया है। दूसरी ओर नगर निगम के पांच पार्षदों को इस चुनाव में दोबारा मौका दिया गया है। इनमें नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष शिव वर्मा इस बार वार्ड नंबर 10 से चुनाव लड़ेंगे।

वहीं तुलसीपुर के पार्षद पारस वर्मा को वार्ड नंबर 18 से मौका दिया गया है। चौखडिय़ा पारा पार्षद मीना यादव इस बार वार्ड 40 से चुनाव लड़ेंगी। देवशरण सेन और मोहड़ की पार्षद लक्ष्मी चंद्राकर पर पार्टी ने दोबारा भरोसा जताया है। चुनाव पर इसका क्या असर दिखता है यह समय ही बताएगा।

दिनभर में जमा हुए ६४ नामांकन, 61 लोगों ने लिया आवेदन

पुराने को भी मौका

इसबार चुनाव में कुछ पुराने पार्षदों को भी मौका दिया गया है। इनमें मनोज लोढ़ा, संतोष साहू और बलवंत साव शामिल हैं। जबकि पिछली बार हुए निगम के चुनाव में हार का सामना करने वाले मणि भास्कर गुप्ता और कमलेश सूर्यवंशी को भी इस बार भी पार्टी द्वारा चुनाव लड़ाया जा रहा है। मणिभास्कर को वार्ड नंबर 37 और कमलेश सूर्यवंशी 24 नंबर वार्ड से चुनाव लड़ेंगे।

कलेक्टोरेट में नामांकन जमा करने दिनभर गहमागहमी का माहौल रहा।

शनिवार को वार्ड पार्षद के ६४ फार्म जमा होने और ६१ लोगों द्वारा फार्म ले जाने की जानकारी मिली। इसमें वार्ड नंबर एक से नीरा साहू उर्फ चंपा, तीन से आशीष खोब्रागढ़े, सुरेंद्र गजभिए, चार से बैनाबाई टुरहाटे, पांच से प्रदीप यादव, छह से अरविंद वर्मा, कन्हैया साहू, आसिफ अली, विष्णुराम पटेल, आठ से अफसर खान, नौ से भीखम श्रीवास, देवेश देवांगन और 10 से श्याम वर्मा ने नामांकन दाखिल किया। इसी तरह 11 से शारदा वैष्णव, 13 से मंजू पंड्या, १५ से भारती साहू, १६ से ओमप्रक