टेनिस बॉल क्रिकेट कल से
राजनांदगांव. एसएसक्रिकेट क्लब गणेश उत्सव समिति द्वारा 15 दिसंबर से टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा का आयोजन रखा गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष घनश्याम सिन्हा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रवेश शुल्क 301 रुपए रखा गया है। वहीं विजेता टीम को 5000 रुपए नगद विनर कप, द्वितीय पुरस्कार 3000 रुपए नगद विनर कप तृतीय पुरस्कार 1000 रुपए विनर कप दिया जाएगा। इसके अलावा अन्य आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।