नि:संतान दंपतियों के लिए लगाया शिविर
राजनांदगांव|आयुष टेस्टट्यूब बेबी सेंटर ने नि:संतान दंपतियों के लिए निशुल्क डाइग्नोस्टिक शिविर का आयोजन किया। यह शिविर बस स्टैंड स्थित सतनामी भवन में हुआ। जिसमें कई नि:संतान दंपति शिविर शामिल हुए और विशेषज्ञों से परामर्श लिया। शिविर में विशेषज्ञाें ने काउंसिल सेल भी आयोजित की गई। शिविर के समापन पर आयुष ईक्सी टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर के डायरेक्टर मनोज चेलानी ने कहा कि कैंपों में सभी सेवाएं न्यूनतम दर पर उपलब्ध कराई जा रही हैं, ताकि हर नि:संतान दंपति का माता-पिता बनने का सपना पूरा हो सके।