पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • युवा संसद स्पर्धा में छात्रों ने लिया भाग

युवा संसद स्पर्धा में छात्रों ने लिया भाग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कवर्धा. संभागीयस्तर पर दुर्ग में हुए युवा संसद प्रतियोगिता में जिला सहित दुर्ग, बेमेतरा, बालोद एवं राजनांदगांव जिले की एक-एक टीम ने हिस्सा लिया। शाउमा स्कूल राजानवागांव के युवा संसद की टीम ने संभागीय स्तर पर आयोजित युवा संसद प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व किया। जिले से राजानवागांव स्कूल के चयनित 55 छात्रों ने शपथ ग्रहण, शोक व्यक्त करना, प्रश्नकाल, विशेषाधिकार भंग होना, ध्यानाकर्षण प्रस्ताव एवं विधि निर्माण की प्रक्रिया को प्रस्तुत किया। दुर्ग कलेक्टर आर संगीता ने छात्रों द्वारा प्रस्तुत ध्यानाकर्षण एवं विधेयक निर्माण में उठाए गए मुद्दों की सराहना की। प्रदेश में पहली बार युवा संसद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंत में समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया।