पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आईटी टीम ने खंंगाली तीन कंपनियां

आईटी टीम ने खंंगाली तीन कंपनियां

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एबीस, पंचशील और कमल साल्वेंट में में दी दबिश, दिनभर चली छानबीन। स्थानीय अमले को रखा दूर।

भास्करन्यूज |राजनांदगांव

तीनराज्यों की इनकम टैक्स टीम ने बुधवार को एबीस साल्वेंट, कमल साल्वेंट और पंचशील आइल फैक्ट्री में दबिश दी। इस कार्रवाई से स्थानीय आयकर टीम को दूर ही रखा गया, उन्हें इसकी जानकारी ही नहीं दी गई। वहीं स्थानीय अधिकारियों को सिर्फ यही पता चला कि किन संस्थानों में छापा मारा गया। उन्हें कुछ भी नहीं पता था।

जानकारी के अनुसार मध्यप्रदेश, महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ के अधिकारियों की टीम सुबह तकरीबन 4 बजे ही शहर में पहुंच गई। यहां उन्होंने तीनों ही संस्थानों में छापा मारा। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार तीनों ही कंपनियों से अहम दस्तावेज जब्त किए गए हैं, वहीं संस्थानों में तलाशी के दौरान अकाउंट संबंधी कुछ कागजात भी मिले हैं, उनकी जांच की जा रही है। आईटी अफसर एआर सूर्यवंशी ने बताया कि दूसरे प्रदेशों की विंग टीम ने यहां कार्रवाई की है। इसलिए उन्हें कोई जानकारी नहीं है।

मूंदड़ा हाउस में भी टीम पहुंची थी।

रकम भी हुई जब्त

सूत्रोंकी मानें तो संस्थानों के करीबियों के यहां जांच में रकम मिलने की भी जानकारी मिली है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है। बताया गया कि रकम मिलने पर जब संबंधितों से पूछताछ की गई तो वे संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। इसलिए माना जा रहा है कि यह रकम संस्थानों की ही होगी।

पंद्रह से अधिक दल पहुंचे

बतायागया कि महाराष्ट्र, छग और मध्यप्रदेश से तकरीबन 15 टीमें शहर में छापा मारने पहुंचे हैं। इनमें प्रत्येक टीम में 6 से 9 सदस्य होना बताया गया है। इसके अलावा दो मॉनिटरिंग टीम भी इनमें शामिल हैं, ताकि टीम के अधिकारी सभी संस्थानों में पहुंचकर चल रही कार्रवाई को देख सकें।

१५ ठिकानों पर दी दबिश

एबीस,कमल साल्वेंट और पंचशील आईल इस तीनों ही संस्थानों में तो दबिश दी ही गई। इसके अलावा इन जगहों पर काम करने वाले करीबियों के दफ्तर और घरों पर भी टीम के अधिकारी जांच करने पहुंचे। वहीं कुछ अहम जानकारियां मिलने की बात भी सामने रही है। कार्रवाई बुधवार रात तक पूरी नहीं हुई, इसलिए माना जा रहा है कि गुरुवार को यह जारी रहेगी।