पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिता के साथ सो रहे मासूम को सांप ने डसा, अस्पताल में मौत

पिता के साथ सो रहे मासूम को सांप ने डसा, अस्पताल में मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव|गंडई इलाकेमें सर्पदंश से मासूम की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात पांच साल का ललित अपने पिता टाकेश्वर के साथ सो रहा था। तभी रात तकरीबन डेढ़ बजे सांप ने ललित को डस लिया। उसे प्राथमिक उपचार के बाद छुईखदान स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में छुईखदान थाना में मर्ग कायम कर लिया गया है। जिले में अभी सर्पदंश के कारण मौत होने के मामले अधिक सामने रहे हैं।