पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रस्सा बांधते समय ट्रक से गिरा हमाल, रास्ते में हुई मौत

रस्सा बांधते समय ट्रक से गिरा हमाल, रास्ते में हुई मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजनांदगांव|लालबाग थानाक्षेत्र में ट्रक के ऊपर से गिरने के कारण मंगलवार रात को हमाल की मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रात तकरीबन 11 बजे ग्राम कांपा निवासी संतोष पिता पन्ना लाल ट्रक में लोड समान पर रस्सा बांधने का काम कर रहा था। तभी उसका पैर फिसल गया और वह नीचे रोड पर गिर गया। इसमें संतोष को गहरी चोटें आई और उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया जा था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। इस मामले में लालबाग थाना में मर्ग कायम कर लिया है।